आज शाम हिमंत बिस्वा शर्मा द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी की गई जिसके विरोध में सिरमौर चौराहा, रीवा में जिला महिला कांग्रेस द्वारा उनका पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज किया गया।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. प्रतिभा सिंह, प्रदेश महासचिव विजयलक्ष्मी मिश्रा जी, प्रदेश सचिव लक्ष्मी परिहार जी, सत्या द्विवेदी जी, काजल सिंह, मोनिका सिंह, शैली ठाकुर एवं अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं।

यह विरोध केवल एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए है।