1100 वर्ष प्राचीन 2002 में चोरी हुई रुक्मणी माता की मूर्ति मंदिर परिसर का हुआ भव्य लोकार्पण,पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल सहित दो मंत्री रहे मौजूद...परिसर में हुआ पौधरोपण मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान...

एंकर/- दमोह जिले की हटा विधानसभा के पटेरा ब्लॉक में आने वाले रूकमणि माता मंदिर परिसर में कराए गए विकास कार्यों का शनिवार शाम विधि विधान से पूजन अर्चन कर भव्य लोकार्पण किया गया। पंचायत मंत्री पहलाद सिंह पटेल सहित मंत्री धर्मेंद्र सिंह और मंत्री लखन पटेल की मौजूदगी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। चार करोड़ 70 लख रुपए की लागत से यहां निर्माण कार्य हुए हैं। इस अवसर पर परिसर में पौधरोपण किया गया। एवं मेधावी छात्र छात्राओं को मंच से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। रूकमणि माता मंदिर परिसर का सौंदर्य करण इतना भव्य हुआ है कि इस स्थान को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आएंगे। इस मौके पर हटा विधायक उमा देवी खटीक और दमोह विधायक जयंत मलैया राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया की भी मौजूदगी रही। सिंगल क्लिक के माध्यम से रुकमणी मठ का लोकार्पण हुआ जिसमें आरईएस विभाग द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखाई गई। जिसमे दिखाया गया कि 1100 साल प्राचीन मूर्ति जो वर्ष 2002 में चोरी हो गई थी जो विदिशा जिले के ग्यारसपुर में कबाड़ में रखी हुई थी जिसे पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के अथक प्रयासों से बापिस लाया गया। वही लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा यह मूर्ति चोरी हो गई थी जिसे बापिस लाया गया है। यह हम सभी का प्रयास है। किसी का प्रयास कम, ज्यादा नहीं हो सकता। जिस समय रूकमणि माता मंदिर मठ परिसर को भव्य बनाने की तैयारी हुई उस समय में केंद्र में मंत्री था और लखन पटेल और धर्मेंद्र सिंह लोधी विधायक थे। आज हम तीनों मंत्री हैं इसलिए इस कार्य का श्रेय किसी एक को नहीं दिया जा सकता। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का एक बड़ा संकल्प था। इस प्रयास में हम सब शामिल हैं। हम लोग जब भी बैठते थे तो रूकमणि माता मंदिर मठ के बारे में सभी लोग एक मत होते थे। आज इस स्थान की भव्यता देखकर मैं भी हैरान हूं। इतना सुंदर स्थान बनाया गया है। यह संरचना आगे आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी। पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा रूकमणि माता मंदिर परिसर का 4 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यकरण का कार्य हुआ है। जिसे ग्रामीण पंचायत विभाग के द्वारा कराया गया है। आने वाले समय में बड़ा केंद्र बनकर यह क्षेत्र उभरेगा। संस्कृति मंत्रालय के द्वारा 10 लाख रुपए की राशि से यहां मेला भी लगाया जाएगा। मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने आगे कहा कि पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने घोषणा की है कि इस स्थान पर छोटी गौशाला खोली जाएगी। जिसमें विभिन्न नस्लों की गाय रहेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के अलावा अन्य लोगों की मौजूदगी रही।कांग्रेस करती है स्वार्थ की राजनीति
 लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने को लेकर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र रहा है स्वार्थ और परिवार के हितों की राजनीति करना।  अटल जी ने कहा था व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश।  भाजपा निजी हितों को कभी स्वीकार नहीं करती।  कांग्रेस का यह अपराध उसे नष्ट कर देगा मातृशक्ति का आक्रोश कांग्रेस को वजूद से उखाड़ देगा।
 इस परिवारवाद के अहंकार को खत्म करेगा।  यह कांग्रेस का दुस्साही कदम है।  जिसने माता बहनों के आरक्षण के उस हित को नहीं देखा। देश की मातृशक्ति संकल्प लेकर कांग्रेस के इस अहंकार को जरूर खत्म कर देगी।