6 माह से अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की पेयजल टंकी, ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना
बैतूल। जिले की जनपद पंचायत प्रभात पट्टन अंतर्गत ग्राम पंचायत पाबल में जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई जा रही पेयजल टंकी का निर्माण कार्य पिछले छह माह से बंद पड़ा है। निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण गांव के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का उद्देश्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य लंबे समय से बंद होने के कारण योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है और उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हो सका है। बारिश के मौसम में भी पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पेयजल टंकी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
Continue With Google
Comments (0)