भोपाल। KF Rustamji Award : मध्यप्रदेश पुलिस के 37 अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिष्ठित केएफ रुस्तम जी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने बुधवार को पुरस्कारों की घोषणा की। यह सम्मान दस्यु उन्मूलन, नक्सल विरोधी अभियान, सांप्रदायिक दंगों और कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में असाधारण वीरता, साहस, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को प्रदान किया जाता है।
केएफ रुस्तम जी पुरस्कार तीन श्रेणियों-परम विशिष्ट, अति विशिष्ट और विशिष्ट में दिए जाते हैं। परम विशिष्ट श्रेणी में एक रिवॉल्वर और प्रमाण पत्र, अति विशिष्ट श्रेणी में 12 बोर की बंदूक और प्रमाण पत्र, जबकि विशिष्ट श्रेणी में 50 हजार रुपये और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
परम विशिष्ट श्रेणी
इस श्रेणी में एटीएस भोपाल के उप निरीक्षक रामविलास हुंडा को चयनित किया गया है। उन्हें एक रिवॉल्वर और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
अति विशिष्ट श्रेणी
इस श्रेणी में पांच पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें रतलाम के जावरा थाने के उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, बालाघाट एसआईबी के प्रधान आरक्षक अब्दुल खालिद कुरैशी, एटीएस भोपाल के प्रधान आरक्षक ताराचंद शुक्ला, एटीएस खंडवा के आरक्षक पंकज सिन्हा और एटीएस मुख्यालय भोपाल के आरक्षक अक्षय सिंह शामिल हैं। सभी को 12 बोर की बंदूक और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
विशिष्ट श्रेणी
विशिष्ट श्रेणी में 31 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ भोपाल नवीन कुमार चौधरी, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ मयंक तिवारी, रायसेन की अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा तलया, जबलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा और एसटीएफ भोपाल के उप पुलिस अधीक्षक जगदीश सिंह सिद्धू शामिल हैं।
इसके अलावा बैतूल के निरीक्षक देवकरण डेहरिया, देवास के निरीक्षक अमित सोलंकी और विक्रांत झांझोट, मंदसौर के निरीक्षक शिवांशु मालवीय, धार के निरीक्षक बलदेव सिंह मुजाल्दा, गुना के निरीक्षक अनूप भार्गव, कटनी के निरीक्षक अभिषेक चौबे, गुना के निरीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान, पन्ना के निरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा और भिंड के निरीक्षक सत्येंद्र राजपूत को भी इस श्रेणी के लिए चुना गया है।
अन्य चयनित पुलिसकर्मियों में धार की उप निरीक्षक रानी राठौर, सागर की उप निरीक्षक कल्पना गुप्ता, हॉक फोर्स बालाघाट के उप निरीक्षक अभिषेक प्रताप पांडेय, विदिशा में पदस्थ उप निरीक्षक मकसूद अली और उज्जैन के उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह चौहान शामिल हैं।
सायबर सेल पन्ना के प्रधान आरक्षक आशीष अवस्थी, रतलाम के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, देवास के प्रधान आरक्षक शिवप्रताप सिंह सेंगर, धार के कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सूरज तिवारी, एटीएस इंदौर के प्रधान आरक्षक इमरान खान, पुलिस मुख्यालय भोपाल के प्रधान आरक्षक रितेश ठाकुर, एटीएस इंदौर के आरक्षक महेशचंद्र नायक, एटीएस खंडवा के आरक्षक गौतम चौरे और पवन यादव, एटीएस इंदौर के आरक्षक इमरान खान तथा एसटीएफ भोपाल से नगरीय पुलिस इंदौर में पदस्थ आरक्षक विकास भूरिया को भी विशिष्ट श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।
सरकार और सार्वजनिक नीति
रुस्तम पुरस्कार से होंगी सम्मानित
जाबाज़ पुलिस रानी राठौड़ रुस्तम पुरस्कार से होंगी सम्मानित
October 02, 2026 07:23 PM
1 min read
74 views
1/1
Tags:
#aadhaarcentresarainat
#AadhaarTraining
#aadhaar_campaign
#aadhaarupdate
#aaganbadhi
#aam_adami_party
#aap_party
#aanganbadi
#AAP_protest_in_Rewa
#AAP_protest_in_Rewa_
#accident
#accident_budhni
#accident_
#Accident_During_in_RTO_checking_in_Jabalapur_Shahpura_News
#accident_ichhavar_
#accident_in_Dharampuri_
#accident_in_madwash_majhauli_sidhi_
#accident_in_multai_
#Accident_In_sugar_Mill_in_Narsinghpur
#accident_in_tikamgarh
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google