*करहिया टोला में सड़क एवं पुलिया निर्माण का कार्य शुरू*
*क्षेत्रीय विधायक ने स्वीकृत कराया है कार्य*
*मझौली*
जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत करमाई के करहिया टोला में बरसों से सड़क बिहीन क्षेत्र में जीवन बिता रहे ग्रामीणों के लिए क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के द्वारा सड़क एवं पुलिया का कार्य स्वीकृत कराया गया है एवं उक्त कार्य का शुभारंभ सरपंच बजरंगी प्रसाद गुप्ता द्वारा नारियल फोड़कर शुरू कर दिया गया है।
यहां के ग्रामीणों के मुताबिक यह पूरा मोहल्ला आदिवासी (गोंड़) परिवारों का है जहां 200 परिवार निवासरत हैं जिन्हें आजादी के 70 साल बाद भी मूलभूत सुविधा सड़क न होने से काफी परेशानी के सामना करना पड़ता था जिसे क्षेत्रीय विधायक के संज्ञान में दिया गया जिनके द्वारा गंभीरता से लेते हुए उक्त मोहल्ला के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना निधि से सड़क,नाली एवं पुलिया का कार्य स्वीकृत कराया गया है और कार्य शुभारंभ से ग्रामीणों में सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद भी जगी है और खुशी भी महसूस कर रहे हैं। कार्य के शुभारंभ अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवाकांत तिवारी, देवेंद्र प्रसाद पांडेय एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल रहे।

Continue With Google
Comments (0)