सागर - कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशन में जिले के समस्त ग्रामों में पेयजल की अद्यतन स्थिति की समीक्षा एवं समस्याओं के निराकरण हेतु ग्राम सभाओं के आयोजन के निर्देश जारी किए गए हैं। विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 24.02.2026 को सागर जिले के सभी ग्रामों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में ग्रामवार पेयजल की वर्तमान स्थिति, संचालित पेयजल योजनाओं एवं उनसे संबंधित समस्याओं की समीक्षा की जाएगी।
सागर जिले के सभी गांवों में चौबीस फरवरी को होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारी जोरों पर ग्रामीणों में उत्साह
सागर जिले के समस्त ग्रामों में ग्राम सभाओं का आयोजन 24 फरवरी को
Continue With Google
Comments (0)