नेपानगर: पंचायत में निर्माण के बिना ही लाखों का भुगतान, कलेक्टर से शिकायत 

 

साईंखेड़ा खुर्द में ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव पर लगाए आरोप; नाली, सफाई के नाम पर फर्जी भुगतान. 

 

 

नेपानगर। ग्रामीण क्षेत्र की साईंखेड़ा खुर्द पंचायत में निर्माण कार्य न करने के बावजूद भुगतान किए जाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। 

 

ग्रामीण जोतमल राठौर ने कलेक्टर को दी शिकायत में बताया कि सरपंच आसाराम और तत्कालीन सचिव प्रदीप जोशी द्वारा साईंखेड़ा पंचायत में राजेश काले के घर से जीवन पंडरी के घर तक सीमेंट कंक्रीट की नाली का निर्माण होना था। जिसकी लागत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपए थी। आरोप है कि नाली का निर्माण कार्य नहीं हुआ, फिर भी 2 लाख 20 हजार रुपए का भुगतान कर दिया गया। शिकायत में यह भी बताया गया कि नाली सफाई के नाम पर 30 हजार रुपए का भुगतान किया गया है, जबकि नाली की सफाई आज तक नहीं की गई। साथ ही, सहायक सचिव के भाई की किराना दुकान के नाम पर भी कई भुगतान किए गए हैं। जब सरपंच और सचिव से इस बारे में पूछा जाता है तो वे जानकारी नहीं देते। जोतमल राठौर ने इन सभी भुगतानों के दस्तावेज कलेक्टर को सौंपे हैं। 

 

पंचायत सदस्य भास्कर नेहाते ने भी बताया कि उनके वार्ड में रोड के किनारे सीसी सीमेंट कंक्रीट नाली का निर्माण होना था, जिसकी लागत 2 लाख 20 हजार रुपए थी। यह नाली भी नहीं बनी, लेकिन सरपंच आसाराम और तत्कालीन सचिव प्रदीप जोशी द्वारा भुगतान कर दिया गया। इसकी शिकायत उन्होंने 181 पर भी की है। 

 

 

सहायक सचिव प्रकाश इंगले से जब इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि वे अभी मीटिंग में जा रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री कल बुरहानपुर आ रहे हैं। उन्होंने बाद में जानकारी देने की बात कही। 

 

---------------------------- 

ग्राम पंचायतों में अनियमितताओं पर कार्रवाई 

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर होने वाली अनियमितताएं एक गंभीर समस्या है। ऐसी शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष जांच आवश्यक होती है ताकि जनता के धन का दुरुपयोग रोका जा सके। कलेक्टर सहित अन्य निगरानी संस्थाओं की सक्रियता से ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। ग्रामीणों की जागरूकता और उनकी शिकायतें ही पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर जवाबदेही तय हो सके।

 

बाइट 01 जोतमल राठौर शिकायतकर्ता निवासी साईंखेड़ा खुर्द 

बाइट 02 भास्कर नेहाते पंचायत सदस्य साईंखेड़ा खुर्द