सांदीपनि विद्यालय में रामानुजन की जयंती पर गणितीय गतिविधियों का भव्य आयोजन
रहली - राष्ट्रीय गणित दिवस और महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में सांदीपनि विद्यालय, रहली में गणितीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गणित से भय मुक्त करना और उनकी गणित में रुचि को बढ़ावा देना था।
इस विशेष अवसर पर कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विविध गणितीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रश्न मंच, रंगोली, भार और लंबाई मापन, उलटी गिनती आदि शामिल थे। इसके साथ ही, छात्रों और शिक्षकों ने जोड़-घटाना, गुणा-भाग, भिन्न, स्थानीय मान, सममिति, ज्यामिति, स्मार्ट चार्ट, थ्री डी और टू डी आकृति, LCM और HCF की स्वनिर्मित शिक्षण सहायक सामग्री की प्रदर्शनी लगाई।
कक्षा 5वीं की छात्राओं ने गणित की थीम पर एक सुंदर नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
प्रतियोगिता परिणाम:
- रंगोली प्रतियोगिता में ममता और जानू अहिरवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राशि सेन और अदिति लोधी को द्वितीय तथा अंशिका सेन और डाली अहिरवार को तृतीय स्थान मिला।
- गणितीय प्रश्नमंच में अक्षिता खरे, पल्लवी पचौरी, और गर्वित शिल्पी विजेता रहे।
- गिनती के मुकाबले में रवीन्द्र कुर्मी, अभि दांगी, और प्रियांश सेन क्रमशः प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान पर रहे।
प्राचार्य दिलीप चौबे ने सभी विजेता और प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया। गणित विषय के शिक्षकों गोविन्द सिंह ठाकुर, अरुण शुक्ला, संतोष जैन, शैलेन्द्र जैन, नीरज नेमा, सौरभ पटेल, हिमांशु राजपूत, नीरज शर्मा, अंजना चौरसिया और यशी पटेरिया का संकुल प्राचार्य व्ही के पचौरी द्वारा विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन शिक्षक नीरज नेमा ने किया। इस मौके पर शिक्षक कमलेश चौबे, अभिषेक शर्मा, सरोजनी अग्निहोत्री, ज्योति सिपोल्या, तारा प्रजापति, शालिनी दुबे और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Continue With Google
Comments (0)