नेपानगर - आज दिनांक 20/10/2026 को नवांकुर संस्था श्रद्धा बुध्द विहार परिसर में 70 वा धम्म चक प्रर्वतन दिवस व अशोका विजया दशमी कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम श्रध्दा बुद्ध विहार पर सभी बौद्ध उपासक उपासिकाओ द्वारा भगवान तथागत गौतम बुद्ध की शरण मे मान वंदना कर त्रिशरण पंचशिल ग्रहण की गई। इसके पश्चात डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मान वंदना की गई। इस अवसर पर नवांकुर संस्था श्रध्दा बुद्ध विहार सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। आज विजया दशमी के अवसर पर महान योद्धा सम्राट अशोक को भी नमन किया जिनमें संस्था के अध्यक्ष हरीश शिंदे, सचिव रविन्द्र मसाने, कोषाध्य भीमराव वानखेड़े, रवि गाढे, खेमचंद ठाकरे, अरुण साल्वे, सुधाकर कोजगे, अशोक सालवे, भिमराव नरवाडे, पुरुषोत्तम वानखडे, राजेन्द्र मसाने, सुनिल शिंदे, दिनकर मेढ़े, राममाई महिला मंडल की कार्यकर्ता पुष्पा बाई उमाले, कविता बाई तायडे, कमलबाई वानखेड़े, जीजा बाई, कांता बाई अढाव,आशा बाई वानखेड़े, रमा बाई तायडे, शांता बाई साल्वे, शारदा बाई साल्वे, शकुंतला बाई, सुनंदा बाई ठाकरे, पुष्पा नायके, शीला बाई मोरे, लीला बाई बाविस्कर, इंदूबाई मसाने, बेबी ताई मेढे, संगीता बाई बाघ मौजूद रहे।