उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए मिलकर कदम उठाए। 

शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए मिलकर कदम उठाए। 

 

 

 

उमरिया – मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत उमरिया पुलिस द्वारा ‘‘नशा से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं उन्हें इससे दूर रहने हेतु प्रेरित करना है। मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत बंनौदा के शासकीय विद्यालय बंनौदा , पाली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशे के प्रकार, उसके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित सभी छात्र छात्राओं और शिक्षकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

 

संवाद के दौरान पाली एसडीओपी शिवचरण बोहित के द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा नशे के खिलाफ अभियान में भागीदारी निभाने हेतु