वर्धा में सजा ‘आंगन’, मातृशक्ति से मिला अपनापन

‘आंगन मिलन’ में विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने किया संवाद, बोले- जनता का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

शमशाबाद। गांव का आंगन सजा, मातृशक्ति जुटी और जनप्रतिनिधियों से हुआ आत्मीय संवाद। मौका था सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम वर्धा में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का। कार्यक्रम में शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक सूर्यप्रकाश मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महिलाओं और ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत कर विधायक का अभिवादन किया।

कार्यक्रम में विधायक मीणा ने मातृशक्ति और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर निरंतर सेवा कार्य करने की बात भी उन्होंने दोहराई।

स्वागत से लेकर संवाद तक दिखी आत्मीयता

‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का माहौल औपचारिक कम और पारिवारिक ज्यादा नजर आया। महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। विधायक ने भी लोगों के बीच पहुंचकर संवाद किया और उनकी बात सुनी। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति से जुड़ाव बढ़ाने और सेवा कार्यों के माध्यम से जनता के बीच संवाद कायम करना रहा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मंजरी जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशलेखा भावसार, नगर पंचायत शमशाबाद अध्यक्ष भारती माहेश्वरी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी विनीता लोडा, मंडल अध्यक्ष राजेश मीणा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र ठाकुर,भगवान सिंह, अभिनंदन धाकड़, यशपाल रघुवंशी और प्रहलाद धाकड़ मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मातृशक्ति और ग्रामीणों से संवाद किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के समापन पर विधायक मीणा ने कहा कि जनता के बीच रहना और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना ही उनका संकल्प है।