*बरगी बाजार में मालवाहक पहुंचने में हो रही समस्या*

*आक्रोशित व्यापारियों ने ग्राम पंचायत और तहसील कार्यालय में लिखित ज्ञापन दिया*

बरगी थाने के सामने लग रहा जाम,पुलिस जवानों की नहीं रहती तैनाती
 बरगी का साप्ताहिक बाजार जो कि शुक्रवार को सप्ताह में एक दिन लगता है और यहां इतना बड़ी तादाद में ग्रामीण खरीदारी करने आते हैं क्योंकि बरगी बाजार लगभग 100 से भी ज्यादा गांव का केंद्र बिंदु है और यहां भीड़ बहुत होती है उसके साथ ही यह बाजार रोड से लगा हुआ है जिस अवस्था रोड पर लगने वाले ठेले और दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण परेशानी का कारण बन गया है सालों से बरगी बाजार में अंदर दुकान लगाने वाले व्यापारी लगातार हो रही परेशानियों से कहां से परेशान है इस कारण बरगी ग्राम पंचायत और तहसील कार्यालय में लिखित ज्ञापन दिया है साथ ही बरगी के व्यापारी प्रवीण जैन ने 181 पर भी कंप्लेंट की है फिर भी निराकरण नहीं हो पा रहा है व्यापारियों ने बताया कि सप्ताह में लगने वाली बाजार में कुछ व्यापारी परमानेंट दुकान लगाकर बैठे हुए हैं जिससे जब बरगी बाजार शुक्रवार के दिन लगती है तो बाजार स्थल पर गाड़ी नहीं पहुंच पा रही है सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके ही व्यापारी अपना सामान अंदर बाजार स्थित जगह पर पहुंच पा रहे हैं जिससे रोड पर भारी जाम लग जाता है अभी कुछ दिन पहले ही एक एंबुलेंस बहुत बुरी तरीके से एग्जाम में फंस गई थी जिसमें पीड़ित को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी जिसकी शिकायत जिला स्तर तक हुई थी और अगली बाजार ग्राम पंचायत और बरगी पुलिस ने बड़े वाहन अंदर ना जाने की तैयारी की लेकिन फिर भी जाम की स्थिति अभी भी बनी हुई है बाजार के अंदर दुकान लगाने वाले व्यापारियों का आक्रोश है कि वर्षों से साप्ताहिक बाजार स्थल पर इतनी जगह रहती थी कि आता गवन आसानी से होता था लेकिन कुछ व्यापारियों ने रोड पर ही पक्के तीन सेट के साथ दुकान लगा ली है जिससे परेशानियां और बढ़ गई हैं और रोड पर लगने वाले ठेले भी परेशानी का कारण बन गए व्यापारियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस भीषण समस्या से छुटकारा मिले और व्यापारी अपनी बाजार सही से चला सकें उसके साथ ही आवागमन में भी कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो बरगी के व्यापारियों में प्रवीण जैन गोलू जैन विकास जैन बसंत नाथ संजय जैन रूपेश साहू जगदीश चक्रवर्ती मयंक साहू राकेश जैन प्रांशु जैन जगदीश चक्रवर्ती सलीम भाईजान बिरजू यादव कंदीलाल कौशल्या बाई कमलेश आदि सैकड़ो व्यापारियों ने लिखित हस्ताक्षर आवेदन बरगी तहसील और ग्राम पंचायत में जमा किया
वही दूरदराज ग्रामों से बरगी बाजार व्यापार और खरीददारी करने आने वाले लोगों का कहना है कि साप्ताहिक बाजार के बिल्कुल बगल में बरगी थाना है और थाने के सामने ही घंटों जाम लगा रहता है परंतु पुलिस द्वारा किसी भी सिपाही की ड्यूटी बाजार में नहीं लगाई जाती भीड़भाड़ में आए दिन चोरियां भी होती है परंतु पुलिस की उदासीनता से जनता परेशान हो रही है