रबी विपणन वर्ष 2026-27 - समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन प्रारंभ, 7 मार्च तक चलेगा अभियान
..
शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन कार्य प्रारंभ हो गया है, जो 07 मार्च तक जारी रहेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अनिल तंतुवाय ने जानकारी देते हुए बताया कि विदिशा जिले में किसानों की सुविधा के लिए कुल 113 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां निर्धारित प्रक्रिया अनुसार निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा।
तहसीलवार पंजीयन केंद्रों की संख्या इस प्रकार हैरू
विदिशा - 26, बासौदा - 11, त्योंदा - 4, सिरोंज - 15, कुरवाई - 12, पठारी - 4, लटेरी - 10, नटेरन - 7, शमशाबाद - 8, ग्यारसपुर - 7 तथा गुलाबगंज - 9 केंद्र बनाए गए हैं।
पंजीयन की प्रमुख शर्तें व प्रक्रिया 👇
सिकमी / बटाईदार किसानों का पंजीयन मूल भू-स्वामी के आधार नंबर पर ओटीपी सत्यापन के बाद ही किया जाएगा। सिकमी / बटाईदार अनुबंध को ई-उपार्जन पोर्टल पर अपलोड करने के बाद ही पंजीयन पूर्ण माना जाएगा। वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के लिए वन पट्टा तथा सिकमी, बटाईदार किसानों के अनुबंध 02 फरवरी 2026 से पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है, तभी वे मान्य होंगे।
पंजीयन के समय किसान को भूमि संबंधी दस्तावेज, सिकमीध्बटाई अनुबंध, कोटवार प्रमाण, वन पट्टा (जहां लागू), आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
शामिलात भूमि के संबंध में शामिलात भूमि धारकों के पंजीयन हेतु भूमि का स्पष्ट विवरण तथा सभी संबंधित धारकों की लिखित सहमति आवश्यक होगी। बैंक खाते से संबंधित अनिवार्य जानकारी पंजीयन के समय किसान को अपना बैंक खाता नंबर एवं आईएफएससी कोड उपलब्ध कराना होगा। जनधन, निष्क्रिय संयुक्त खाते तथा फिनो, एयरटेल, पेटीएम बैंक खाते मान्य नहीं होंगे।
किसान का बैंक खाता आधार और मोबाइल नंबर से लिंक होना आवश्यक है।
अन्य विकल्प 👇
निर्धारित शासकीय पंजीयन केंद्रों के अलावा किसान कियोस्क, पंजीकृत सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं साइबर कैफे के माध्यम से सशुल्क पंजीयन भी करवा सकते हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को शासन निर्देशानुसार आवश्यक भौतिक एवं मानव संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा समयसीमा में अधिकतम किसानों का पंजीयन पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। किसानों से भी अपील की गई है कि पंजीयन के समय दी गई समस्त जानकारी का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Continue With Google
Comments (0)