बड़ागांव धसान महोत्सव तृतीय वर्ष का छठवां दिन
आज के मैच में पृथ्वीपुर की टीम रही विजयी
टीकमगढ़ :- नगर बड़ागांव धसान के स्थानीय वार्ड नंबर 1 मिथिला खेरा स्टेडियम में आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को बड़ागांव महोत्सव के छठवें दिन का शुभारंभ क्रिकेट टूर्नामेंट से किया गया, महोत्सव के शुभारंभ के रूप में मुख्य अतिथी के रूप में पीएस मुर्मू एसबीआई बड़ागांव धसान सहित अरविंद सिंह लोधी ने क्रिकेट ग्राउंड पर रिबन काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में हरीश गुप्ता उपस्थित रहे, टूर्नामेंट के अंतर्गत आज दो मैच खेले गए पहला मैच शाहगढ़ और बड़ागांव धसान के मध्य खेला गया, जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ागांव टीम ने 125 रन बनाये जवाब में शाहगढ़ टीम ने 5 विकेट खोकर 11ओवर में 126 रन बनाकर अपना लक्ष्य हासिल कर जीत हासिल की,दूसरा मैच प्रथवीपुर और शाहगढ़ के मध्य खेला गया। शाहगढ़ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फेसला लिया 98 रनों का लक्ष्य पृथ्वीपुर टीम को दिया,दूसरी पारी में पृथ्वीपुर टीम ने 99 रन बना कर जीत हासिल की।
पृथ्वीपुर टीम ने शानदार जीत दर्ज की और सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई,
आयोजन कमेटी अध्यक्ष मुकेश सेन, संजय गुप्ता, सनी पठान, स्वदेश तोमर, सोहित पांडे ने बताया कि कल का मैच दमोह और पृथ्वीपुर और दूसरा मैच अमित इलेविन और मड़ावरा के मध्य खेला जाएगा, जो भी टीम इसमें से जीत हासिल करतीं हैं वहीं टीम फ़ाइनल में जगह बनाएंगी। यह टूर्नामेंट 30 जनवरी से 8 फरवरी तक चलेगा महोत्सव के अंतर्गत कई बच्चों की स्कूल स्तर पर कई प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया जाएगा,उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद के पार्षदगण कपिल नामदेव, रानू सिंघई, अज़ीज़ खान, गगन फणींद्र, फते विश्वकर्मा, राकेश यादव, रमेश अहिरवार, मोहना अहिरवार सहित पूर्व चेयरमैन रमेश पांडेय, पूर्व पार्षद राजेन्द्र खरें, सुनील चोरसिया, हरीश गुप्ता, सनी पठान, राघवेन्द्र सिंह, लल्लू पठान, रोहित पांडे, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, देविंद्र चोरयाल, स्वदेश तोमर, रुद्र प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, रवि पांडे, सोमाराम विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, रितिक राजा, गोकुल विश्वकर्मा, अंकुश शुकला, आकाश, विकास पांडे, बिक्की राय, भूरे राय सहित सैकड़ों नगर वासी उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)