स्थानीय अमर शहीद स्टेडियम में पैराडाइज क्लब उमरिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के 27वें संस्करण में नागपुर (महाराष्ट्र) ने शहडोल (मध्यप्रदेश) को 93 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

शहडोल के कप्तान यतींद्र मोहन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नागपुर के सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 65 रनों की साझेदारी की। ओपनर शिवम देशमुख ने 43 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। नागपुर ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 243 रन बनाए।

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शहडोल की टीम 21.4 ओवर में 150 रन पर सिमट गई। नागपुर की ओर से दीपेश पी ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए।

पुरस्कार वितरण

  • मैन ऑफ द मैच: शिवम देशमुख (नागपुर)
  • बेस्ट फील्डर: यतींद्र मोहन (शहडोल)
  • बेस्ट बैटर: कुमार आर्य (शहडोल)
  • बेस्ट बॉलर: प्रभुकीरत सिंह (नागपुर)
  • बेस्ट विकेटकीपर: उपदेश राजपूत (नागपुर)
  • मैन ऑफ द सीरीज: दीपेश परवानी (नागपुर)

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जयसिंह मरावी, विधायक मनीषा सिंह और शिवनारायण सिंह ने विजेता टीम को ₹1,00,000 और गोल्ड कप से सम्मानित किया। उपविजेता शहडोल को ₹51,000 का रनर कप प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में, पैराडाइज क्लब के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य के आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं।