बंटी शर्मा बने सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष 

बुधनी | रविवार

वार्ड क्रमांक 6 स्थित सिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार शाम सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ एवं युवा विप्र बंधुओं की उपस्थिति में पूर्व कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता परशुराम उत्सव समिति के वर्तमान अध्यक्ष रिंकू दुबे द्वारा की गई। इस दौरान समिति के नए पदाधिकारियों के चयन का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पं. सुरेन्द्र “बंटी” शर्मा को परशुराम उत्सव समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं आशीष पाठक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभी विप्र बंधुओं ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बैठक के दौरान रिंकू दुबे ने विधिवत रूप से पं. बंटी शर्मा को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा।

इस अवसर पर सत्येंद्र शर्मा, चंद्रभूषण त्रिपाठी, अरविंद्र दुबे, दीवान जी, दीपक शर्मा, पियूष बिल्लौरे, पियूष दुबे, लक्की दुबे, राज शर्मा, कार्तिक शर्मा, मनीष बाजपेई, गिरजा शंकर शर्मा, रामजी शर्मा, निरंजन शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।

बैठक का समापन समाज की एकता एवं आगामी परशुराम उत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने के संकल्प के साथ किया गया।