NEET पर सुलगा कठ्ठीवाड़ा, छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरा जनाक्रोश
महेश पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, परीक्षा प्रणाली की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की उठी मांग
प्रेम गुप्ता
कठ्ठीवाड़ा। नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर कठ्ठीवाड़ा में शुक्रवार को युवाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं, युवाओं और ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
सभा को संबोधित करते हुए महेश पटेल ने कहा कि मेहनत और प्रतिभा के बजाय यदि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों का भविष्य तय करेंगी तो युवाओं का व्यवस्था से विश्वास उठना स्वाभाविक है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के परिवार अपने बच्चों की शिक्षा पर वर्षों की कमाई खर्च करते हैं, लेकिन बार-बार सामने आने वाली अनियमितताएं उनकी उम्मीदों को तोड़ रही हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए तथा छात्रों के साथ हुए अन्याय का समाधान किया जाए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री की नैतिक जिम्मेदारी तय करने की भी मांग रखी गई।
प्रदर्शन के दौरान "नीट घोटाला बंद करो", "छात्रों को न्याय दो" और "युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो" जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। महेश पटेल ने कहा कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष पारसिंह बारिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोह्ययडा भाई, साहनी मकरानी, पीसीसी सदस्य भरतराज सिंह जादव, सरपंच नरिया किराड़, महिला कांग्रेस नेत्री गायत्री तोमर, वरसिंह बारिया, नरेंद्र तोमर, शान नकवी, संदीप डावर, अमजद पठान, संपत धाकड़, मुनीर खान, तेर सिंह, निलेश परमार, दिनेश कुसवाहा, राहुल बामनिया, अर्जुन धाकड़, मुकेश तोमर, गोलू सहित बड़ी संख्या में छात्र, युवा, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)