ईंधन गैस हितग्राहियों के लिए अनिवार्य केवाईसी: 31 जनवरी 2026 तक की अंतिम तिथि
केसली (सागर): सभी ईंधन गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशानुसार, गैस कनेक्शन से जुड़े सभी हितग्राहियों को 31 जनवरी 2026 तक केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। समय पर केवाईसी न कराने पर सब्सिडी का लाभ प्रभावित हो सकता है।
गुरु महाराज गैस एजेंसी केसली के संचालक ने जानकारी दी कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें गैस कंपनियों ने 31 जनवरी 2026 तक का समय दिया है।
महत्वपूर्ण निर्देश:
- केवाईसी समय पर न कराने पर गैस सब्सिडी आपके खाते में आना बंद हो जाएगी।
- यह निर्देश पहले भी भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी किया जा चुका है।
- उपभोक्ताओं से निवेदन है कि वे समय रहते अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।
इस निर्देश का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी गैस उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे 31 जनवरी से पहले अपने नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर केवाईसी अवश्य करवा लें।
Continue With Google
Comments (0)