मध्यप्रदेश बीजेपी ने संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की संघ में वापसी की है, यह बदलाव संगठनात्मक मना जा रहा है l
भोपाल: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संघ में वापसी की है, जो संगठनात्मक बदलाव का हिस्सा माना जा रहा है। इस बदलाव के साथ ही नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
हितानंद शर्मा को संघ के मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है और उनका मुख्यालय जबलपुर होगा। उनके कार्यकाल में बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल की और 2024 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर विजय प्राप्त की। ऐसे समय में उनकी संघ में वापसी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को जन्म दिया है।
विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव संगठन के अगले चरण की तैयारी का संकेत है, जिसमें बीजेपी नए नेतृत्व को मौका देकर 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करना चाहती है।
संघ में लंबे समय से यह परंपरा रही है कि प्रचारकों और संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों को समय-समय पर नई जिम्मेदारियां दी जाती हैं। हितानंद शर्मा को भी इसी प्रक्रिया के तहत संघ के बौद्धिक प्रकोष्ठ में नई भूमिका सौंपी गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वैचारिक प्रशिक्षण और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।
यह घटनाक्रम बीजेपी और संघ के बीच दीर्घकालिक समन्वय और रणनीतिक तालमेल का संकेत भी माना जा रहा है।

Continue With Google
Comments (0)