*भू-स्वामित्व योजना में ड्यूटी का विरोध, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*
*टीकमगढ़।* भू-स्वामित्व योजना में ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ ने महिला कर्मचारियों को इस काम से मुक्त रखने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पहले से ही विभागीय कार्यों के साथ शासन की अन्य योजनाओं में सहयोग कर रही हैं। इसके बावजूद पटवारियों के साथ भू-स्वामित्व योजना का काम सौंपे जाने से काम का बोझ बढ़ गया है।
संघ के अनुसार पिछले दो-तीन दिन काम करने में कई दिक्कतें आईं। पोर्टल शाम 6 से रात 11 बजे तक ही ठीक से चलता है, उसी दौरान विभाग के ऑनलाइन कार्य भी पूरे करने होते हैं। साथ ही मोबाइल की तकनीकी सीमा के कारण काम में परेशानी हो रही है।
*सुरक्षा पर उठाए सवाल*
संघ ने कहा कि देर शाम और रात में गांवों में जाकर काम करना महिला कर्मचारियों के लिए असुरक्षित और जोखिम भरा है। देर रात घर से बाहर रहने से पारिवारिक जीवन पर भी असर पड़ने की आशंका है।
संघ ने मांग की है कि इस कार्य के लिए अन्य विभागों के पुरुष कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त रखा जाए।
ज्ञापन पर अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासंघ की मंत्री संगीता श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष विनोदिका परिहार के नाम अंकित हैं।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*भू-स्वामित्व योजना में ड्यूटी का विरोध, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *टीकमगढ़।* भू-स्वामित्व योजना में ड्यूटी लगाए ज
October 28, 2026 07:37 PM
1 min read
14 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google