AISECT कौशल विकास यात्रा 29.10. 2026 का  उमरिया जिले मे आगमन 
कौशल विकास और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत देश के प्रतिष्ठित सामाजिक उद्यम AISECT द्वारा छात्रों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) एवं AI के प्रति जागरूकता लाने एवं करियर काउंसलिंग के उद्देश्य से 'AISECT कौशल विकास यात्रा 2026' का आयोजन किया जा रहा है।
यह यात्रा 5 अक्टूबर 2026 से देशभर में आयोजित की जा रही है। यह यात्रा आपके शहर [उमरिया] में [29.10.2026] को पहुंचेगी।
इस अवसर पर [ आईसेक्ट क्षेत्रीय कार्यालय उमरिया  पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें यात्रा के साथ चल रहे विषय-विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का महत्व बताया जाएगा। साथ ही, कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ उनकी जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय  श्री उदय भान सिंह जी प्राचार्य शासकीय सज्जन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया 
कौशल विकास यात्रा के जरिए AISECT द्वारा युवाओं को कौशल विकसित करने के महत्व को समझाने के लिए एक अनूठा प्रयास किया जा रहा है, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा भी पुरस्कृत किया जा चुका है। इस यात्रा में AISECT की नवीन गतिविधियों जैसे—बैंकिंग, आधार, ऑनलाइन टोल भुगतान (ETC), स्कूल कंटेंट, प्ले स्कूल, AISECT लर्न, ऑनलाइन फ्री कोर्सेज (MOOCs), इंश्योरेंस, ऑनलाइन सेवाएं, रोजगार मंत्र पोर्टल, NAPS/NATS इत्यादि से शाखाओं एवं छात्रों को अवगत कराया जाएगा।