त्योंथर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, त्योंथर ने साई मैरिज गार्डन, चुनरी में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया. इस अवसर पर विशेष रूप से विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने शिरकत की।
सम्मेलन में त्योंथर विधानसभा के जिला पदाधिकारी, मंडल समिति के सभी सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ त्रिदेव और बीएलए 2 के सदस्य शामिल हुए।
विधायक सिद्धार्थ तिवारी का संबोधन
विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होना केवल एक समय सीमा का अंत नहीं, बल्कि प्रगति, स्थिरता और जन विश्वास की नई गाथा का प्रारंभ है।" उन्होंने मध्य प्रदेश के समृद्ध, समावेशी और आत्मनिर्भर विकास की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की।
उन्होंने कहा, "युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। सरकार ने केवल एक वर्ष में ही 75,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं, जो युवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। निजी क्षेत्र में भी 2 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।"
महिला सशक्तिकरण और विकास कार्य
महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों की प्रशंसा करते हुए, उन्होंने कहा, "लाड़ली बहना योजना के तहत 1.26 करोड़ से अधिक बहनों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।"
त्योंथर के विकास की योजनाओं पर चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा, "इन दो वर्षों में त्योंथर में आईटीआई कॉलेज, इंडस्ट्रियल पार्क, चाकघाट में रिवर फ्रंट, मीर बहरी पुल और अनेकों सड़कें बनाई गई हैं।"
विशेष अतिथि और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर एस आर आई के जिला प्रभारी अरुण द्विवेदी और नरेंद्र शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। सम्मेलन में गीता मांझी, प्रणेश ओझा, मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव, समीर सिंह, सावेद्र शर्मा, वेद प्रकाश मिश्रा, त्योंथर नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णावती विद्यासागर शुक्ला सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विकास के 'मोहन मंत्र' को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएं।
Continue With Google
Comments (0)