मुलताई: भगवान श्रीराम के वनवास काल के पथ पर आधारित 15,400 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर मुलताई लौटे दंपति महेशचंद्र रावत और ममता रावत का सोमवार को माँ ताप्ती तट पर भव्य स्वागत किया गया।
रावत दंपति ने यह साहसिक यात्रा मोटरसाइकिल से पूरी की। इस दौरान उन्होंने उन सभी स्थलों का भ्रमण किया, जो भगवान श्रीराम के वनवास काल से संबंधित माने जाते हैं। हर स्थल पर उन्होंने दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस यात्रा से क्षेत्रवासियों में धार्मिक आस्था और उत्साह का नया संचार हुआ है।
माँ ताप्ती तट पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं सामाजिक जनों ने पुष्पमालाओं से रावत दंपति का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उपस्थित जनसमूह ने इस कठिन और प्रेरणादायक यात्रा को धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अनुकरणीय बताया।
इस अवसर पर रावत परिवार को मोटरसाइकिल से यह लंबी यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। इस समारोह में बब्बल सेवतकर, कीर्ति यादव, काशीनाथ साहू, लड्डू जी, संजय सिंह परिहार, पीताम्बर पवार सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।
Continue With Google
Comments (0)