📰 धार्मिक समाचार | मंगल चातुर्मास 2026

देवली (राजस्थान), 28 जून 2026।

जैन समाज के लिए हर्ष और श्रद्धा का विषय है कि परम पूज्य मुनिश्री 108 वैराग्य सागर जी महाराज एवं परम पूज्य मुनिश्री 108 सुप्रभ सागर जी महाराज का वर्ष 2026 का मंगल चातुर्मास देवली (राजस्थान) में संपन्न होगा।

चातुर्मास की घोषणा से देवली सकल जैन समाज में उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण है। श्रद्धालुओं ने इसे अपने पुण्योदय का परिणाम बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की तथा गुरुवरों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता प्रकट की।

समाजजनों ने मंगल चातुर्मास प्राप्त होने पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गुरुवरों के सान्निध्य में धर्म आराधना, स्वाध्याय, संयम एवं आध्यात्मिक साधना का यह अवसर समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहेगा।

देवली जैन समाज को मंगल चातुर्मास की हार्दिक बधाई एवं पुण्यानुमोदना।