आर्यिका संघ का मनासा से बरडिया की ओर मंगल विहार
बरडिया, 24 जून 2026।
संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद, दीक्षा प्रदाता आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज तथा शिक्षा प्रदाता पूज्य मुनि श्री प्रणम्यसागर जी महाराज के मंगल मार्गदर्शन में आर्यिका श्री 105 प्रशममति माताजी एवं आर्यिका श्री 105 उपशममति माताजी ससंघ का 24 जून 2026 को मनासा से बरडिया के लिए मंगल विहार संपन्न हुआ।
विहार के दौरान श्रद्धालुओं ने आर्यिका संघ के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा मंगलमय यात्रा की सफलता के लिए विनयपूर्वक भाव अर्पित किए। संघ का रात्रि विश्राम बरडिया में हुआ।
आर्यिका संघ का यह विहार क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा एवं धर्म आराधना का महत्वपूर्ण अवसर बना। श्रद्धालुओं ने संघ के प्रति अपनी गहन श्रद्धा व्यक्त करते हुए धर्म प्रभावना के कार्यों में निरंतर सहभागी बनने का संकल्प लिया।

Continue With Google
Comments (0)