चातुर्मास स्थल की घोषणा 28 जून को होगी

झांतला, 25 जून 2026।

आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 वैराग्य सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 सुप्रभ सागर जी महाराज के वर्ष 2026 के चातुर्मास स्थल को लेकर जैन समाज में उत्सुकता का वातावरण बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पूज्य मुनिराजों के चातुर्मास स्थल की आधिकारिक घोषणा 28 जून 2026, रविवार को दोपहर 2:00 बजे झांतला नगर में की जाएगी। घोषणा के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों की जैन समाजों में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिलेगा।

श्रावक-श्राविकाएं पूज्य मुनिराजों के मंगल चातुर्मास की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चातुर्मास काल में धर्म आराधना, स्वाध्याय, प्रवचन, तप एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिससे धर्म प्रभावना को नई दिशा मिलेगी।

संवाददाता : मुकेश जैन