नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत रहमानपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम घमनपुरा में रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण का मामला सामने आया था। जिस संबंद्ध में आज खनिज विभाग की पूर्णिमा बोरखेड़े [MI ] द्वारा कारवाई की गई जिसमें मौके पर लगभग 50 ट्रॉली रेत पाई गई उक्त सम्बंध में किसी भी व्यक्ति का होना नहीं पाए जाने से अज्ञात व्यक्ती के नाम से प्रकरण पंजीकृत किया गया विभाग द्वारा किसी के मौके पर नहीं होने से शासन द्वारा लिए गए ठेकेदार को उक्त स्टॉक की सुपुर्दगी दी जा रही है
मिली जानकारी अनुसार ग्राम रहमानपूरा के किसी बड़े नाम के द्वारा यह काम काफी समय से किया जा रहा था जिसके पीछे कई सफेद पोश के होने की संभावना बताई जा रही है बहरहाल अभी विभाग के द्वारा आधिकारिक बयान नहीं दिए गए है