पिपरिया से 18 किमी दूर ग्राम पंचायत सांडिया में जन विश्वास शिविर आयोजित, जनप्रतिनिधियों व जिला अधिकारियों ने की शिरकत|

​नर्मदापुरम जिले के पिपरिया से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत सांडिया में मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक ठाकुर दास नागवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला व जनपद सीईओ सहित जिले के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। शिविर के दौरान अतिथियों ने मुख्यमंत्री की जनहितैषी योजनाओं से ग्रामीणों को जोड़ने पर जोर दिया तथा अधिकारियों को मौके पर ही आवेदन और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।