नर्मदापुरम कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला प्रबंधक लोक सेवा ने किया इटारसी एवं केसला लोक सेवा केंद्रों का निरीक्षण!

नर्मदापुरम जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी-2027) 28 नवंबर 2026 को, जिले के 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा!

नर्मदापुरम कलेक्टर के निर्देशानुसार सुशासन के अंतर्गत जिले में आवेदकों को सुलभ, सरल और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन आनंद झेरवार ने शुक्रवार को लोक सेवा केंद्र इटारसी एवं लोक सेवा केंद्र केसला का निरीक्षण किया।
                लोक सेवा केंद्र इटारसी के निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्था एवं प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।
                शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि, प्रत्येक आवेदन की पावती आवेदक को अनिवार्य रूप से देने, सभी ऑपरेटरों के यूनिफॉर्म में एवं समय पर उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग का संधारण कर मांगे जाने पर उपलब्ध कराने को कहा गया।
                 ☆☆☆☆☆
नर्मदापुरम जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी-2027) का आयोजन 28 नवंबर 2026, शनिवार को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
                परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को उनके क्षेत्राधिकार के परीक्षा केंद्रों के लिए फ्लाइंग स्क्वाड / डिस्ट्रिक्ट लेवल ऑब्जर्वर के रूप में नामित किया गया है।
                अपर कलेक्‍टर नर्मदापुरम ने समस्‍त संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अनुविभाग के सभी परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें, परीक्षा शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्थाओं एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन की पुष्टि करें और परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखना सुनिश्चित करें।