*टीकमगढ़।* त्योहारों के बीच टीकमगढ़ कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दीपावली के जश्न के बीच चाकूबाजी की गंभीर घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

*क्या है मामला?*
बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

*पुलिस मौके पर -*
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

*त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल -*
दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर शहर में पुलिस गश्त के बावजूद इस तरह की चाकूबाजी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।