*शादी की खुशियों में खूनी खेल, बीच सड़क पर चली तलवारें, पति पर जानलेवा हमला, पत्नी कर रही कठोर कार्रवाई की मांग।*
धार खुशियों का माहौल, ढोल-धमाकों की गूंज और अपनों का साथ... लेकिन किसे पता था कि चंद मिनटों बाद यही जश्न चीख-पुकार और खून-खराबे में बदल जाएगा।
धार जिले के मनावर में एक शादी समारोह में शामिल होने खरगोन जिले के कसरावद से इसरत अपने पति शाहरुख खान और भाई फरहान के साथ आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वे बालीपुर रोड से लौट रहे थे, तो पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उनकी खुशियों पर ग्रहण लगा दिया।
बताया जा रहा है कि, आरोपी मोईन निवासी डेहरी, शदाब, तोसिफ और मुस्ताक निवासी मनावर ने शाहरुख को घेर लिया। जब शाहरुख ने बदतमीजी का विरोध किया, तो आरोपी मोईन ने खुली तलवार निकाली और सीधे शाहरुख के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। जमीन पर खून से लथपथ गिरे शाहरुख पर दूसरे आरोपियों ने भी लात-घूंसों से बेरहमी से वार किए।
बीच-बचाव करने आई पत्नी और भाई को भी नहीं बख्शा गया। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी - _आज तो बच गया, अगली बार मिला तो जान से खत्म कर देंगे।_
घायल शाहरुख को तुरंत मनावर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत बेहद नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बड़वानी रेफर कर दिया है। फिलहाल अस्पताल में उपचार जारी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और इसरत की शिकायत पर मनावर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है
मध्यप्रदेश
शादी में हुवे विवाद ने मचाया तांडव
शादी में आए मेहमानों में चली तलवारे
November 07, 2026 08:01 PM
1 min read
158 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google