ग्वालियर पुलिस ने फरियादी को ही आरोपी बनाने का बड़ा कारनामा अंजाम दिया है दरअसल ग्वालियर में हत्या के प्रयास के मामले में फरियादी रघुवीर रावत द्वारा पिछले दिनों पुलिस को बताया था कि गांव के ही 12 लोगों ने अजब सिंह को घेर कर गोली मारी थी। हालांकि बाद में पुलिस ने जांच करने के बाद प्रेस वार्ता करते हुए खुलासा किया था की अजब सिंह के पास अवैध हथियार था और उसने स्वयं ही गोली चलाई थी जिससे वह घायल हो गया था अजब सिंह ने गोली‌ लगने के बाद अपने साथी रघुवीर और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने दुश्मनों को फँसाने की साज़िश रची थी। हाई कोर्ट ने इस मामले में एसएसपी धर्मवीर सिंह को तलब किया था लेकिन धर्मवीर सिंह व्यस्तता के चलते नहीं पहुंचे। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की और पुलिस की कार्यवाही को विधि के विरुद्ध बताते हुए अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह ने कहा कि बिना खात्मा रिपोर्ट लगाई फरियादी को आरोपी बनाना और फिर उसे गिरफ्तार कर लेना या किसी भी कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत नहीं आता इसकी अनुमति सीबीआई और एड तक को नहीं है ग्वालियर पुलिस ने लोकल सीआरपीसी पढ़कर कार्रवाई की है। बहरहाल कोर्ट में पुलिस की छीछालेदर होने के बाद गुरुवार को एसएसपी धर्मवीर सिंह कोर्ट में क्या सफाई देते हैं यह देखने वाली बात होगी।