डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय, आमला में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव के समाधान, करियर प्लानिंग में मार्गदर्शन, और परीक्षा के तनाव से निपटने के उद्देश्य से एक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मुकेश इवने ने की, जबकि जिला चिकित्सालय बैतूल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय खातरकर मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता डॉ. संजय खातरकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानसिक रोग किसी को भी हो सकता है, और समय पर पहचान व उपचार से इससे बचा जा सकता है। उन्होंने तनाव के कारण, पहचान, लक्षण, रोकथाम के उपाय, आवश्यक उपचार, नशा एवं नशा मुक्ति के उपायों के साथ-साथ निद्रा संबंधी समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी।
प्राचार्य प्रो. मुकेश इवने ने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर ही विद्यार्थी शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र गिरि गोस्वामी ने किया तथा कार्यक्रम प्रभारी श्री दीपक हाथिया ने आभार प्रदर्शन किया. कार्यकम में

Continue With Google
Comments (0)