शीतलहर के चलते कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के विद्यार्थियों के अवकाश में वृद्धि अब आठ तक जारी रहेगा
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जिले में शीतलहर एवं तापमान में आई अत्यधिक गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए विदिशा जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सी.बी.एस.ई., आईसीएसई, मदरसा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं अन्य सभी बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्व जारी अवकाश आदेश में संशोधन करते हुए अब नवीन आदेश के तहत आठ जनवरी तक विद्यालयीन अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसपी जाटव ने बताया कि यह अवकाश केवल कक्षा नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रहेगा। अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां जैसे परीक्षाएं, मूल्यांकन कार्य एवं प्रशासनिक कार्य पूर्ववत संचालित रहेंगे।
Continue With Google
Comments (0)