नादियामाल ग्राम पंचायत बाकड़ी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों में गहरा आक्रोश जनजीवन संकट में
नेपानगर के ग्राम पंचायत बाकड़ी के अंतर्गत आने वाले नादियामाल क्षेत्र में लगभग 200 से 250 परिवार निवासरत हैं जो आज भी बुनियादी सुविधाओं से पूरी तरह वंचित हैं वर्तमान समय में जहां विकास की योजनाओं के गांव गांव तक पहुंचने के दावे किए जा रहे हैं वहीं नादियामाल के ग्रामीण अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है ग्रामीणों को रोजाना पहाड़ों से पानी लाना पड़ता है जिसमें महिलाओं और बच्चों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है बरसात के दिनों में रास्ते अत्यंत फिसलन भरे हो जाते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है
सड़क सुविधा नहीं होने के कारण नादियामाल आज भी मुख्यधारा से कटा हुआ है वर्षा ऋतु में नदी नाले उफान पर रहते हैं जिससे गांव का संपर्क पूरी तरह बाधित हो जाता है इस स्थिति में किसी भी प्रकार की आपातकालीन सेवा गांव तक नहीं पहुंच पाती और जनजीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है गर्भवती महिलाओं के लिए स्थिति और भी अधिक चिंताजनक बनी हुई है क्योंकि सड़क के अभाव में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती
क्षेत्र में बिजली की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है जिससे ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश हैं इसका सीधा प्रभाव बच्चों की पढ़ाई सुरक्षा और दैनिक जीवन पर पड़ रहा है साथ ही नादियामाल में न तो आंगनवाड़ी केंद्र उपलब्ध है और न ही प्राथमिक या माध्यमिक विद्यालय जिससे बच्चों की शिक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है और उनका भविष्य संकट में है
ग्रामीणों का कहना है कि अब तक उन्हें शासन की किसी भी योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया जिससे क्षेत्र में असंतोष और आक्रोश का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया है कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से मांग की है कि तत्काल नादियामाल क्षेत्र का सर्वेक्षण कर पेयजल सड़क बिजली शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि ग्रामीणों को सम्मानजनक जीवन मिल सके और क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके

Continue With Google
Comments (0)