बैतूल: पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बैतूल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार की टीम ने लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 09.02.2025 को थाना बैतूल बाजार में फरियादी कुलदीप पिता गंगाराम राठौर निवासी भग्गूढाना गंज, बैतूल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपीगण -

  • मिलन राठौर पिता दिलीप राठौर, उम्र 33 वर्ष, निवासी लाइफ लाइन मेडिकल स्टोर के पीछे, बडोरा
  • पंकज उर्फ ज्ञानप्रकाश साहू
  • देवकृष्ण साहू

ने ऑनलाइन "रोबोट्रेड" एप्लीकेशन के माध्यम से 1.93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

अपराध पंजीयन

थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 59/25 धारा 420, 409, 467, 471 भादवि एवं धारा 66(D) आईटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी

मुख्य आरोपी मिलन राठौर घटना दिनांक से ही फरार था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 09.02.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से 2 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड अवधि पूर्ण होने पर आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश कर जिला जेल बैतूल दाखिल किया गया।

सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे और उनकी टीम के सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि:

  • साइबर एवं ऑनलाइन निवेश संबंधी धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित अपराध पंजीबद्ध कर प्रभावी विवेचना की जाए।
  • फरार एवं इनामी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।
  • आर्थिक अपराधों में तकनीकी साक्ष्यों का वैज्ञानिक ढंग से संकलन सुनिश्चित किया जाए।
  • आमजन को ऑनलाइन ट्रेडिंग/निवेश एप्लीकेशन के माध्यम से होने वाली ठगी के संबंध में सतर्क एवं जागरूक किया जाए।
  • साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही कर पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता रहे।

अपील: पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात ऑनलाइन निवेश योजना या अधिक लाभ के प्रलोभन में न आएं तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

PRO Police Betul