आमला। आमला नगर पालिका परिषद के इंजीनियर की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के सबसे व्यस्त मेन मार्केट क्षेत्र में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
व्यापारियों का आरोप है कि नाली का निर्माण सुनियोजित तरीके से न होकर अव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। फुटपाथ की जगह नाली बनाए जाने से जहां पैदल चलने वालों के लिए जगह खत्म हो रही है, वहीं दुकानों तक ग्राहकों की पहुंच भी प्रभावित हो रही है। इससे व्यापार पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका को अधूरी और असुविधाजनक व्यवस्था बनाने के बजाय पूरे मार्ग का व्यवस्थित सड़क निर्माण करना चाहिए, जिससे लंबे समय तक समस्या का समाधान हो सके।
निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। व्यापारियों ने ठेकेदार पर “पेटी सिस्टम” के तहत काम देने का आरोप लगाया है, जिससे जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही और काम की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री, विशेषकर एम-सेंड (M-Sand), की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
व्यापारियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए।व्यापारी संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्य में सुधार नहीं किया गया और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।वहीं, इस पूरे मामले में नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी लोगों के गुस्से को और भड़का रही है। नागरिकों का कहना है कि समय रहते यदि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
इस संबंध में जब उपयंती को कॉल किया गया तो उन्होंने कॉल नहीं उठा,

Continue With Google
Comments (0)