आमला | 21 अप्रैल 2026 नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU) मुख्य शाखा आमला द्वारा 21 अप्रैल को इंजीनियरिंग विभाग आमला में विशेष श्रमिक संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैकमैन कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर यूनिट नंबर 01 (IOW), इंजीनियरिंग विभाग, इलेक्ट्रिकल जनरल, TRD एवं C/W विभाग के कर्मचारियों से मुलाकात की गई।

अभियान के तहत कर्मचारियों को NRMU कैप एवं ‘आवाज’ पत्रिका का वितरण किया गया, ताकि भीषण गर्मी के दौरान कर्मचारी टोपी पहनकर खुद को सुरक्षित रख सकें। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं, सुझावों और उनके निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा भी की गई।इस मौके पर शाखा अध्यक्ष शेख साफी के नेतृत्व में कामरेड एम.के. थिप, कामरेड पवन बचाले, कामरेड पवन ठाकरे, कामरेड प्रमोद एवं कामरेड वीरेंद्र रावत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।अभियान के अंत में श्रमिक एकता के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

NRMU जिंदाबाद | लाल सलाम