नेपानगर के विधानसभा क्षेत्र के खकनार मंडल के बूथ क्र 211 शेखापुर पहुंचकर अनुसूचित जाति वर्ग के बंधुओं संग मिलकर, 

 

"शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" जैसे नारों को देश के प्रत्येक शोषित, वंचित एवं पीड़ितों तक पहुंचने वाले, भारतीय संविधान के शिल्पकार,भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की जयंती उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पणकर एवं बाबा साहब जी अमर रहे के जयघोष से बड़े हर्षोल्लास और आनंद के साथ बड़ी संख्या में समाजजनों कि उपस्थिति में मनाई,

 

इस दौरान युवाओं से संवाद किया जहां उन्हें बताया गया हमारे संगठन और सरकार की रीति नीति दलित शोषित एवं वंचितों वर्गों का उद्धार करना, दलित समाज के जीवन स्तर को ऊंचा करने के साथ साथ मान सम्मान को बढ़ना ही प्राथमिकता में रहता हैं, 

 

तहपश्चात प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थीयो के निवास पर पहुंचकर उनसे संवाद कर शासन की अनेक जनकल्याणकारि योजनाओ के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई, इसी कड़ी केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन वाले टोल फ्री नम्बर 9667173333 पर मातृशक्ति से मिस कॉल करवाने का आग्रह किया,

 अंत में भाजपा खकनार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मेरे बड़े श्री मान निलेश सतारकर जी के जन्मदिवस पर उन्हें भगवा दुपट्टे से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की, वरिष्ठ पत्रकार श्री मान प्रभाकर सतारकर से शिष्टाचार भेंट की ,अस्पताल से छुट्टी दौरान निलेश भैय्या की माता जी के स्वास्थ्य का हाल चाल जाना,

 

आज के बस्ती चलो गांव अभियान के साथी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री निलेश सातरकर जी, श्री जसपाल सिंह पटवा जी, श्री चेतन सतारकर जी, श्री जगदीश धान्डे जी, श्री शुभम विवेक यादव जी, विवेक सोनी जी, सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर रामप्रसाद जी,श्री मुकेश मावस्कर जी अन्य ग्रामीण युवा साथी।