आमला | 21 अप्रैल 2026 जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन द्वारा जारी तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
इसी क्रम में कार्यवाहक निरीक्षक मुकेश ठाकुर को पुनः आमला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे 22 अप्रैल की सुबह आमला थाने में पदभार ग्रहण करेंगे। आदेश जारी होते ही आमला क्षेत्र में इस नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
गौरतलब है कि मुकेश ठाकुर इससे पहले भी करीब दो माह पूर्व आमला थाना प्रभारी रह चुके हैं। बाद में उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया था, जिसके पश्चात उनके स्थान पर रविकांत डेहरिया ने कार्यभार संभाला था। वहीं, लगभग 15 दिन पहले रविकांत डेहरिया का स्थानांतरण पांडुरना कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में थाना प्रभारियों और पुलिस बल के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में बैतूल जिले में भी लगातार प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
पदभार ग्रहण करने से पूर्व मुकेश ठाकुर ने स्पष्ट किया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आमला क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात सघन गश्त की जाएगी, वहीं बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु नियम विरुद्ध खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।

Continue With Google
Comments (0)