अंततः भूख हड़ताल के पहले ही प्रशासन का चला पीला पंजा 

उचेहरा  - जनपद पंचायत के पिथौराबाद के  मुख्य मार्ग से पिपरहाई हार से खेतों में पहुंचने वाले शासकीय जमीन में  अतिक्रमण होने से अंततःप्रशासन पीले पंजे के प्रहार से  करीब 2 किलोमीटर का अतिक्रमण हटाया यह कार्यवाही जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस के निर्देश पर  तहसीलदार ज्योति पटेल ने की । गौरतलब है कि बीते दिनों पिथौराबाद पंचायत के  करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण इस मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सतना कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन सौंपा था और कलेक्टर से गुहार लगाते कहा था कि इस मार्ग से अतिक्रमण को हटाने इसके पहले एस डी एम सहित तहसीलदार से गुहार लगाई थी लेकिन कहीं सुनवाई नही हुई  थक हार मजबूरन ग्रामीणो ने जिला कलेक्टर  से अपनी गुहार लगाई थी उसी का असर दिखा की 15 को उचेहरा - नागौद  मुख्य मार्ग  में धरना प्रदर्शन सहित भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी उसके  पहले ही तहसीलदार अपने अमले  के साथ पहुंच वर्षो से शासकीय रोड में  किये कब्जे को पीले पंजे के प्रहार से देखते - देखते जमीदोज करते रास्ता अतिक्रमण मुक्त करा दिया।