हटा: युवा नेता दीपेश पटेरिया बने शहर कांग्रेस अध्यक्ष
हटा, मध्य प्रदेश: वर्षों से कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्यरत युवा नेता दीपेश पटेरिया को अब शहर कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
दीपेश पटेरिया ने लंबे समय से किसानों, युवाओं और आमजन से जुड़े मुद्दों पर जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई है। आंदोलनों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी निरंतर भागीदारी ने उन्हें हटा विधानसभा सहित पूरे जिले में एक संघर्षशील और सक्रिय नेता के रूप में स्थापित किया है।
कार्यकर्ताओं के मध्य उनकी मजबूत पकड़ और संवाद क्षमता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आगामी नगरपालिका और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम है।
अब सभी की नजर इस पर रहेगी कि युवा नेतृत्व के रूप में दीपेश पटेरिया किस प्रकार बिखरे संगठन को एकजुट कर नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
समर्थकों में हर्षोल्लास: नियुक्ति की खबर मिलते ही हटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। मंदिर-मस्जिद चौराहा पर समर्थकों ने आतिशबाजी कर और फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों की बाढ़ आ गई।
- पूर्व मंत्री राजा पटेरिया
- जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल
- नितिन मिश्रा
- प्रदीप पटेल
- घनश्याम यादव
- शैलेंद्र खटीक
- सुनील राय
- गोलू सराफ
- आज़ाद खान
- रामनाथ राय
- ब्रज खटीक
- मंटू कुशवाहा
इनके अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और समर्थक भी बधाई देने वालों में शामिल रहे। नई जिम्मेदारी के साथ अब शहर कांग्रेस संगठन की दिशा और दशा को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Continue With Google
Comments (0)