बदनावर / युद्ध हालात होने से दुबई में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा स्थगित हो गई है। दुबई में बदनावर के,7 श्रद्धालु शारजाह में फंसे हुए हैं। दुबई के बर दुबई स्थित एक्सेसियर होटल में 1 मार्च से 8 मार्च तक पंडित कमल किशोर नागर के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा आयोजित होने वाली थी। लेकिन रेड अलर्ट घोषित होने के बाद कथा निरस्त की गई है। गुरु जी की फ्लाईट भी निरस्त कर दी गई है। बदनावर के 7 श्रद्धालु शारजाह में रुके हुए है। दल में 3 महिलाएं एवं 4 पुरुष शामिल है। ये सभी श्रद्धालु कथा की आगवानी हेतु। 1 दिन पूर्व ही दुबई पहुंच गएं थे। बदनावर के कथा आयोजक गोपाल पुरोहित ने बताया की हमारी फ्लाईट 28 फरवरी को दोपहर 1 बजे दुबई पहुंची। जिसके आधे घंटे बाद ही दुबई में युद्ध जैसे हालातों की घोषणा कर दी गई थी। शारजहां क्षेत्र में सोमवार को दिनभर जेट फाइटर उड़ान भरते नजर आएं। विस्फोट जैसी स्थिति बन रही है। इसी के बीच कई लोगों के घायल होने की सूचना भी सामने आई है। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
सरकार और सार्वजनिक नीति
दुबई में तनाव का असर श्रीमद् भागवत कथा स्थगित,बदनावर के,7 श्रद्धालु फंसे दुबई में, भारत वापसी की देख रहे राह.
दुबई के शारजाह में फंसे बदनावर के 7 लोग,अब कर रहे इंतजार
March 04, 2026 05:52 PM
1 min read
37 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google