गढाकोटा। मानव सेवा के संकल्प के साथ प्रति रविवार की भाँति क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों के कुल 32 उपचाररत मरीजों को उनके 38 परिजनों एवं सहायकों के साथ भोपाल उपचार हेतु गणनायक निवास से एम्बुलेंस एवं वातानुकूलित बस द्वारा रवाना किया गया।
विधायक पं.गोपाल भार्गव ने बताया कि इन मरीजों में नरयावली निवासी श्रीमती आशा रैकवार बच्चादानी संबंधी समस्या से पीड़ित हैं, वहीं मगरोन निवासी श्री जालम चिन्ने अहिरवार के कूल्हे का ऑपरेशन होना है। इसी प्रकार क्षेत्र के ग्राम कुमरई निवासी श्री हल्लेभाई (35 वर्ष) तथा भटोली निवासी श्रीमती रूपरानी काछी (74 वर्ष) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इनके अतिरिक्त अन्य मरीजों को भी विभिन्न गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार, जांच एवं परामर्श के लिए भोपाल भेजा गया है।
सभी मरीज भोपाल स्थित निवास पर विश्राम करेंगे तथा कल उन्हें उनकी बीमारी के अनुसार संबंधित अस्पतालों में भेजकर आवश्यक जांच एवं उपचार की व्यवस्था कराई जाएगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा उन्हें स्वस्थ, सुखी एवं निरोग जीवन का आशीर्वाद दें।

Continue With Google
Comments (0)