विश्व पर्यावरण दिवस पर व्याख्यानमाला तथा वृक्षारोपण का आयोजन
गढाकोटा। शासकीय पी०जी० कॉलेज गढ़ाकोटा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गंगा जल संवर्धन पर आधारित जल संरक्षण विषय पर प्राचार्य डॉ० घनश्याम भारती की अध्यक्षता में एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ०घनश्याम भारती ने कहा की हम सभी को मिलकर जल का संरक्षण करना होगा, वर्षा के जल को संरक्षित करके जमीन के अंदर पहुंचाना होगा ताकि पानी के लेवल में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि हमें बृहद पौधारोपण अपनी संस्था तथा अन्य स्थानों पर करना चाहिए। पुष्पेंद्र वर्मन ने अपने उद्बोधन में वाटर हार्वेस्टिंग के संदर्भ में चर्चा की। वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के अंतर्गत मधुकामिनी, गुलमोहर, आम तथा पारिजात के पौधों का रोपण राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में किया गया।
व्याख्यानमाना तथा पौधारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुश्री आकृति खरे, चंद्रप्रताप सिंह मरकाम, श्रीमती शिम्पी मौर्या, मधुलता कोरी, अमन लोधी, पुष्पेंद्र वर्मन,बृजलाल अहिरवार का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)