33 लाख 80 हजार रुपए की लागत से बना ग्रीन स्पेस गार्डन , मवेशियों का बन अड्डा ।

 

 

नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 महारानी लक्ष्मी बाई में केंद्र शासन द्वारा ग्रीन स्पेस गार्डन बनाया गया जिसकी लागत लगभग 33 लाख 80 हजार रुपए हैं । इन दिनों गार्डन मवेशियों का बना अड्डा है गार्डन में घास और झाड़ी झूंगी 4 से 5 फीट की हो गई है गार्डन में आम जनमानस तो जा नहीं रहे हैं मवेशी चर रहे हैं गार्डन में । केंद्र शासन द्वारा ग्रीन स्पेस गार्डन इस लिए बनाया जाता है कि स्वच्छ रहे और आम जनता को स्वस्थ लाभ मिले मगर यह गार्डन गंदगी का अंबार बन गया है आम जन मानस तो इसमें जा भी नहीं सकती है नगर पालिका परिषद अंधी बहरी बनकर आंख मूंद कर बैठी है 

 

अंधेर नगरी चौपट राजा टका शेर सोना टका शेर ख्वाजा की कहावत को चरित्राश करती है नगर पालिका परिषद नेपानगर