हरदा .....
हरदा विधानसभा अंतर्गत हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत कराने पर ग्राम खेड़ा में समस्त ग्रामवासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने का फलों से तुलादान कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। ग्रामीणजनों द्वारा उक्त सड़कहरदा मार्ग स्वीकृत होने पर विधायक डॉ. दोगने के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हंडिया-गांगला सड़क मार्ग लंबे समय से क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांग थी, जिसे शासन स्तर पर लगातार प्रयास कर स्वीकृत कराया गया है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्रामीणजनों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र की जनता का प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के विकास के लिए मैं निरंतर कार्य कर रहा हूं और आगे भी हर गांव तक सड़क, पानी, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।
इस अवसर पर रामबिलास पटेल देवास, राहुल पटेल, किशनलाल कापड़िया, मायाराम घटियाला सरपंच अजनास, रामनारायण निवारे, अरुण तिवारी, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, बाबूलाल जी मेंबर, आनंद टाडा सोनतलाई, राधेश्याम सरपंच, महेश पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, राधेश्याम छरंग आदमपुर, रामविलास धनगर, समीर तिवारी,कपिल तिवारी, नवाब भाई, संजू कापड़िया, शिव कपाड़िया, कैलाश पटेल, अनिल बिश्नोई, मुकेश कापड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Continue With Google
Comments (0)