जबलपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बरगी ब्लॉक के हरदुली बरगी नगर मंडलम में पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन किया गया ।
क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर कांग्रेस मुखर हुई जिसमें
- बरगी नगर व गांव गांव में अवैध शराब विक्रय पर रोक
- बरगी से बरगी नगर सड़क का अधूरा निर्माण ।
- बरगी नगर अस्पताल में बंद भवन को सुचारू रूप से संचालित कराने
- ग्राम हरदुली में व्याप्त भ्रष्टाचार
- हरदुली राजस्व ग्राम में पट्टे वितरण
निम्न बिंदुओं पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें जबलपुर
जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, जिला महासचिव रामेश्वर गिरी, ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी बाई, सन्तोष डेहरिया,चमन राय, विचार विमर्श प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विकास खन्ना,सोशल मीडिया प्रभारी शुभम अवधिया, जिला सदस्य रामकुमार सैयाम, जनपद सदस्य नारायण शर्मा, परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सोनू रजक,बरगी ब्लॉक प्रभारी दीपेंद्र मरकाम , राजेश चौकसे, विजय ठाकुर, रूपलाल श्रीपाल, उमा उइके, अंजना इनवाती,गौरव सिंह ठाकुर, प्रकाश थापा, शनि ब्रम्हे, पिंकेश ठाकुर, रविन्द्र बर्मन, , नन्हू रजक, हिम्मत चौधरी, सुरेश डेहरिया, कीर्ति बाथम, आदि सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
Continue With Google
Comments (0)