नर्मदा कुटी समिति पुलघाट बरगी डैम मनकेडी के द्वारा आज सम्मानि श्री कलेक्टर महोदय जबलपुर, जिला पंचायत सीईओ महोदय ,जनपद पंचायत सीईओ महोदय, एसडीम महोदय जबलपुर , एवं तहसीलदार महोदय जबलपुर बरगी को, थाना प्रभारी चौकी बरगी नगर, ज्ञापन सौंपा गया जिसमें समिति के द्वारा बताया गया कि बरगी बांध डैम पुलघाट पर नहाते समय सीढिय़ों के पास आए दिन हो रही दुर्घटनाएं को देखते हुए सीढ़ियों के चारों ओर जलियां लगाने जंजीर चेतावनी ब्लैक बोर्ड लाउडस्पीकरएवं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गस्त की मांग रखी है और हर वर्ष एक दो घटनाएं डूबने से हो रही हैं अभी 2 दिन पहले एक व्यक्ति के डूब जाने से जान चली गई इन सभी को देखते हुए सभी वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल संज्ञान में लेकर व्यवस्थाएं करने की मांग की है ऐसा न होने पर एक सप्ताह के बाद अगली सोमवार को दिनांक 15,6,2026 को सुबह 10:00 से कर्मिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जवाब दे ही शासन प्रशासन की होगी संरक्षक श्री 108 शिवपुरी जी महाराज हाथी वाले दादा समिति के अध्यक्ष अजय पटेल, समिति के सचिव रोहिणी झरिया, समिति सदस्य कमला प्रसाद पटेल, राजेश तिवारी ,नोनीलाल पटेल ,जय कुमार साहू ,महेंद्र ठाकुर, शिव कुमार पटेल, विनोद सोनीवाल,नन्हे रजक, संतोष पटवा बबलू एवं सभी नर्मदा भक्त सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि घटनाएं आए दिन होने से रोकी जाए जान है तो जहान है किसी की जान बचा लेना ही जीवन का सार्थक है यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है

Continue With Google
Comments (0)