नेपानगर की नगर पालिका के नवीन कार्यालय में महिनों से अनुपयोगी खड़े ई-कचरा वाहन को अब अंबेडक़र भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। हाल ही में ई कचरा वाहन को धक्का मरने वाला एक वीडियों वाइरल हुआ। जो कि नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दे कि नगर पालिका के नवीन भवन में लंबे समय से ई-कचरा वाहन अनुपयोगी होकर खड़े है। इसे ना तो सुधारा जा रहा है और ना ही संबंधित कंपनी को इसके खराब होने की सुचना दी जा रही है। जिससे मामले में भारी अनियमित्ताओं के होने की संभावनाए बढ़ रही है।